Azamgarh News: अर्घ्य देने गए शिक्षामित्र की पोखरे में डूबने से मौत
आजमगढ़, नवम्बर 17 -- Azamgarh News: तरवां, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के कंचनपुर गांव के मलकानी पोखरे में रविवार की शाम अर्घ्य देने गए शिक्षामित्र की डूबने से मौत हो गई। घाट पर पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चला गया था। घटना के बाद अफरातफरी मच गई। तरवां थाना क्षेत्र के नरायनपुर गांव निवासी 40 वर्षीय जितेंद्र यादव शिक्षामित्र थे। क्षेत्र की ग्राम पंचायत हड़ौरा में शिक्षामित्र के पद पर उनकी तैनाती थी। वह रविवार की शाम छठ पूजा के लिए कंचनपुर गांव में स्थित मलकानी बाबा पोखरे पर गए थे। इस दौरान पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: छठ घाट बनाने के बाद स्नान करने गया युवक डूबा आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें किसी तरह से पोखरे से बाहर निकाला। उन्हें लेकर लोग राजकीय मेडिकल कॉलेज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.