आजमगढ़, अक्टूबर 29 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। पवई थाना क्षेत्र के चकिया गांव निवासी स्कूल प्रबंधक की गुरुवार की सुबह अयोध्या जनपद में हुए सड़क हादसा में मौत हो गई। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के रास्ते कार से वे लखनऊ जा रहे थे। प्रबंधक के मौत ही सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया।58 वर्षीय रघुवंशमणि त्रिपाठी की अनले गांव चकिया में डिग्री कालेज है। एक माह पूर्व गांव में हुई हत्या में उनके भाई आरोपी है। हत्या के बाद से वे घर पर कम रहते थे। गुरुवार की भोर में घर से कार से लखनऊ जाने के लिए निकले थे। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के किलोमीटर 122 के पास कार दुर्घटना ग्रस्त हो गई। स्कूल प्रबंधक की मौके पर ही मौत हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...