Azamgarh News: अयोध्या को हराकर वाराणसी बना विजेता
आजमगढ़, अक्टूबर 30 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। सुखदेव पहलवान स्टेडियम में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित सात दिवसीय राज्य स्तरीय सीनियर पुरुष क्रिकेट प्रतियोगिता का गुरुवार को समापन हो गया। फाइनल मुकाबले में वाराणसी मंडल ने अयोध्या मंडल को 90 रनों से पराजित कर खिताब अपने नाम कर लिया। मुख्य अतिथि डॉ.मनीष त्रिपाठी ने विजेता और उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। फाइनल में वाराणसी मंडल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 160 रन बनाए। टीम की ओर से निखिल प्रताप सिंह ने 64, अथर्व ने 40 और सृजन ने 18 रनों का योगदान दिया। अयोध्या मंडल की ओर से आदर्श सिंह और उत्कर्ष ने दो-दो विकेट हासिल किए। यह भी पढ़ें- Varanasi News: क्रिकेट में वाराणसी मंडल की टीम बनी चैंपियन लक्ष्य का पी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.