Azamgarh News: अभी तो उबरे थे, लग रहा है फिर 'डूबेंगे'
आजमगढ़, सितम्बर 27 -- Azamgarh News: लाटघाट, हिंदुस्तान संवाद। घाघरा नदी के जलस्तर में दोबारा तेज वृद्धि होने से देवारावासी एक बार फिर बाढ़ की आशंका को लेकर चिंतित हैं। लोगों का कहना है कि अभी तो उबरे थे, लेकिन लग रहा है कि खेती, खलिहान और बस्तियां फिर डूबेंगी। नदी महराजगंज और हरैया विकासखंड क्षेत्रों में तटवर्ती इलाकों में कटान कर रही है। कटान रोकने के लिए एसडीएम सगड़ी ने शासन को पत्र भेजा है। हरैया विकासखंड के देवारा खास राजा, हाजीपुर पुल, बरामदपुर और सहबदिया गांव के पास घाघरा नदी इन दिनों तेजी से कटान कर रही है। सहबदिया गांव में नदी लगातार कटान करते हुए आबादी की ओर बढ़ रही है। खेती योग्य भूमि को नदी की धारा में समाते देख ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है।
घाघरा नदी की कटान की समस्या वहीं, महराजगंज विकासखंड क्षेत्र के हथियागढ़ में भी पिछले ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.