Azamgarh News: अब सप्ताह में चार दिन बैठेगा दिव्यांग बोर्ड
आजमगढ़, जुलाई 6 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। जिले में दिव्यांगजनों को समयबद्ध रूप से दिव्यांगता प्रमाण-पत्र और यूडीआईडी (यूनिक डिसएबिलिटी आईडी) कार्ड उपलब्ध कराने के लिए दिव्यांग बोर्ड की बैठकों की संख्या बढ़ा दी गई है। अब तक सप्ताह में दो दिन आयोजित होने वाली बोर्ड की बैठक अब प्रत्येक सोमवार, मंगलवार, बुधवार और गुरुवार को ओपीडी समाप्त होने के बाद मंडलीय जिला चिकित्सालय में आयोजित होगी। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार की पहल पर यह निर्णय लिया गया है, ताकि यूडीआईडी पोर्टल पर लंबित आवेदनों का जल्द निस्तारण हो सके। जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में बड़ी संख्या में ऐसे दिव्यांगजन हैं, जिन्होंने दिव्यांगता प्रमाण-पत्र और यूडीआईडी कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन किया है, लेकिन विभिन्न कारणों से अब तक दिव्यांग बोर्ड के समक्ष चिकित्सीय परीक्षण के लिए उप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.