Azamgarh News: अनुपस्थित महिला चिकित्सा का वेतन रोकने का निर्देश
आजमगढ़, जुलाई 8 -- Azamgarh News: अतरौलिया, हिन्दुस्तान संवाद। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एनआर वर्मा ने मंगलवार को अतरौलिया सीएचसी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान बिना पूर्व सूचना के अनुपस्थित मिलने पर महिला नेत्र चिकित्सक का वेतन रोकने का निर्देश दिया। इसके साथ ही निरीक्षण के दौरान अस्पताल परिसर में साफ-सफाई की व्यवस्था खराब मिलने पर नाराजगी जताते हुए अधीक्षक डॉ. हरिश्चंद्र मौर्य को तत्काल सुधार के निर्देश दिए। उपस्थिति रजिस्टर की जांच में महिला नेत्र चिकित्सक डॉ. शशि बाला (ईएमओ) बिना किसी सूचना के अनुपस्थित मिलीं। इसे गंभीर अनुशासनहीनता मानते हुए सीएमओ ने उनका वेतन तत्काल प्रभाव से रोकने के निर्देश दिए। अस्पताल में दवाओं का रख-रखाव एवं अन्य स्वास्थ्य सेवाएं सामान्य रूप से संचालित मिलीं। यह भी पढ़ें- Haldwani News: फार्मेसिस्ट का एक दिन का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.