Azamgarh News: अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई दो घायल
आजमगढ़, अगस्त 3 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। बिलरियागंज थाना क्षेत्र के श्रीनगर सियरहा गांव के पास सोमवार की सुबह अनियंत्रित कार पेड़ से टकराने से कार सवार दो लोग घायल हो गए। घायलो को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बिलरियागंज क्षेत्र के तेंदुआ काखभार निवासी 40 वर्षीय अरुण कुमार और 35 वर्षीया संध्या कुमारी कार से सुबह करीब पांच बजे बिलरियागंज से शहर की ओर जा रहे थे। कार अरुण चला रहे थे। श्रीनगर सियराहा के पास पहुंचने पर कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकार गई। कार सवार दोनो लोग घायल हो गए, दुर्घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने डायलो को सीएचसी में भर्ती कराई, डॉक्टर ने रेफर कर दिया। घायलो का शहर के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.