आजमगढ़, सितम्बर 15 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के जगदीशपुर पेट्रोलपंप के पास मंगलवार की भोर में अनियंत्रित कार पेड़ से टकरा गई। जिससे तीन किशोरों की मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हो गए। घटना के बाद चीखपुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचा। कार सवार सभी लोग रात में गणेश प्रतिमा का पंडाल सजा रहे थे। भोर में चाय पीने के लिए सरायमीर स्थित ढाबे पर जा रहे थे। फूलपुर कस्बा के शनिचर बाजार, केवटाना गली और परहमहंस बाबा मंदिर के पास गणेश चतुर्थी पर प्रतिमा स्थापित करने के लिए पूजा पंडाल लगाया गया था। तीनों स्थानों पर सभी किशोर रात में पूजा पंडाल की सजावट में लगे रहे। मंगलवार की भोर में काम समाप्त होने पर नौ लोग कार से चाय पीने के लिए सरायमीर जाने के लिए निकले। फूलपुर कस्बे के पास ही जगदीशपुर पेट्र...