Azamgarh News: अनियंत्रित कार खड़े ट्रक से टकराई, दो की मौत, तीन घायल
आजमगढ़, अक्टूबर 29 -- Azamgarh News: लालगंज (आजमगढ़), हिन्दुस्तान संवाद। देवगांव कोतवाली क्षेत्र के मोलनापुर गांव के पास बुधवार शाम एक अनियंत्रित कार डिवाडर तोड़ते हुए सड़क की दूसरी लेन में खड़े ट्रक से जा टकराई। हादसे में कार सवार दो युवकों की मौत हो गई, जबकि तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जौनपुर जनपद के केराकत थाना क्षेत्र के सरायबीरू गांव निवासी 19 वर्षीय शीतल बुधवार की दोपहर घर से कार की धुलाई कराने के लिए निकला था। उसके साथ गांव के 20 वर्षीय रोहन, 18 वर्षीय विशाल, 20 वर्षीय परिंवद और 20 वर्षीय साहिल भी कार में सवार हो गए। सभी कार से देवगांव बाजार पहुंचे। वहां कार धुलवाने के बाद शाम को सभी घर लौट रहे थे। कार शीतल चला रहा था। आजमगढ़-वाराणसी राजमार्ग पर मोलनापुर गांव के प्राथमि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.