Azamgarh News: अधिशासी अधिकारी पर अधिकारों के दुरुपयोग का आरोप
आजमगढ़, जुलाई 30 -- Azamgarh News: सरायमीर, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत सरायमीर निवासी भारतीय जनता पार्टी के आईटी संयोजक लालगंज संदीप अस्थाना ने बुधवार को एसडीएम निजामाबाद चंद्रप्रकाश सिंह को ज्ञापन सौंपकर नगर पंचायत सरायमीर के ईओ पर अधिकारों का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि अधिशासी अधिकारी माहुल नगर पंचायत में नियुक्त हैं। नगर पंचायत सरायमीर का चार्ज लिए हैं। वह अपने अधिकारों का दुरुपयोग कर रहे हैं। नगर पंचायत सरायमीर में समय नहीं देते हैं। जिससे जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। जरूरत पड़ने पर ईओ फोन भी नहीं उठाते हैं। जिससे नगर पंचायत से संबंधित समस्याओं का समय से निस्तारण नहीं हो पा रहा है। विकास एवं जनहित से जुड़े कार्य प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.