आजमगढ़, अक्टूबर 29 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। एफसीआई के मंडल प्रबंधक ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के अधिवक्ता पर 21 लाख 70 हजार 586 रुपये का फर्जीवाड़ा करने का आरोप लगाते हुए नगर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपी अधिवक्ता को इलाहाबाद के मुकदमा में पैरवी के लिए विभाग ने रखा था। उसने लखनऊ बेंच में चल रहे मुकदमे की पैरवी का भी भुगतान करा लिया। जबकि लखनऊ बेंच में पैरवी के लिए लिए विभाग ने दूसरे अधिवक्ता को नामित कर रखा है। भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) के मंडल प्रबंधक बजरंग लाल अग्रवाल ने आरोप लगाया कि विभाग की ओर से विभिन्न न्यायालयों के समक्ष वादों की पैरवी के लिए अधिवक्ताओ को निर्धारित शर्तो और दरों पर सूचीबद्ध किया गया है। अधिवक्ता विजय कुमार दीक्षित को इलाहाबाद हाईकोर्ट के लिए सूचीबद्ध किया गया था। वर्ष 2017 से 2021 के बीच अधिवक्ता वि...