आजमगढ़, अगस्त 5 -- Azamgarh News: मेंहनगर। मेंहनगर तहसील बार के अधिवक्ता शुभम श्रीवास्तव के पिता सेवानिवृत्त राजस्व निरीक्षक रामकृष्ण लाल श्रीवास्तव उर्फ ज्ञानेंद्र श्रीवास्तव का सोमवार रात लंबी बीमारी के चलते निधन हो गया। मंगलवार सुबह जानकारी होने पर शोक संवेदना जताने वालों का तांता लग गया। तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रामजन्म सिंह की अध्यक्षता में शोक सभा का आयोजन किया गया। इसके बाद अधिवक्ताओं ने काम नहीं किया। इस दौरान मंत्री श्याम बिहारी सरोज, पूर्व अध्यक्ष अनिल वर्मा, महेंद्र केशवानी सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...