आजमगढ़, अगस्त 30 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। शहर से सटे पठखौली गांव में बने एसटीपी (सीवर ट्रीटमेंट प्लांट) से शहर के करीब दस वार्डों के मोहल्लों की ही सीवर लाइन जुड़ सकी है। जबकि दूसरे और तीसरे सीवर ट्रीटमेंट प्लांट से छूटे हुए शहर के अन्य वार्डों के मोहल्लों के सीवर लाइनों को जोड़ा जाना है। दूसरे एसटीपी के निर्माण के लिए एक हेक्टेयर भूमि चाहिए। जल निगम नगरीय ने भूमि के लिए डीएम और एसडीएम सदर को तीन पत्र भेजा है, लेकिन राजस्व विभाग दो वर्ष बाद भी अभी तक भूमि चिन्हित नहीं कर सकी है। जीवनदायिनी तमसा नदी के पानी को प्रदुषित होने से बचाने के लिए शहर को तीन जोन में बांटा गया है। जोन तीन में शहर से सटे पठखौली गांव में 0.4 हेक्टेयर भूमि पर करीब 42.21 करोड़ की लागत से एसटीपी (सीवर ट्रीटमेंट प्लांट) का निर्माण हुआ है। इस एसटीपी से नगर के 10 व...