Azamgarh News: अतिक्रमण हटने के बाद मलबा साफ करने को एक सप्ताह की मोहलत
आजमगढ़, जुलाई 26 -- Azamgarh News: फूलपुर, आजमगढ़। लखनऊ-बलिया मार्ग पर खुरासों मोड़ से उदपुर पेट्रोल पंप तक पीडब्ल्यूडी की भूमि से अतिक्रमण हटाए जाने के बाद अब प्रशासन ने कब्जाधारकों को सड़क किनारे पड़े मलबे को हटाने के लिए एक सप्ताह का समय दिया है। स्थानीय प्रशासन और पीडब्ल्यूडी की ओर से मुनादी कराकर चेतावनी दी गई है कि तय समय में मलबा नहीं हटाने पर प्रशासन स्वयं सफाई कराएगा और उसका पूरा खर्च संबंधित कब्जाधारकों से वसूलेगा। अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान कई मकान और दुकानें ध्वस्त की गई थीं। लोग उपयोगी सामान तो ले गए, लेकिन ईंट, सीमेंट, बालू और मिट्टी का मलबा सरकारी भूमि पर छोड़ दिया। नोटिस मिलने के बाद कई लोग मलबा हटाने में जुट गए हैं, जबकि कुछ लोग बची हुई दीवारें और छतें भी गिरवा रहे हैं। उपजिलाधिकारी ने बताया कि स्वयं मलबा हटाने पर लोग उसका ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.