Azamgarh News: अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, मचा हड़कंप
आजमगढ़, जुलाई 3 -- Azamgarh News: फूलपुर, हिन्दुस्तान संवाद। आजमगढ़-लखनऊ मुख्य मार्ग पर स्थित ऊदपुर और माहुल तिराहा के पास गुरुवार अपराह्न प्रशासन ने बुलडोजर लगाकर अतिक्रमण हटवाया। प्रशासन की इस कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मचा रहा। फूलपुर तहसील प्रशासन ने क्षेत्र के ऊदपुर, माहुल तिराहा के समीप सड़क की पटरियों और नालों के ऊपर किए गए अतिक्रमण को चिह्नित कर उसे हटाने के लिए लोगों को पूर्व में नोटिस जारी किया था। नोटिस जारी किए जाने के बाद भी लोगों ने अपना अतिक्रमण नहीं हटवाया। गुरुवार को अपराह्न करीब तीन बजे फूलपुर एसडीएम अशोक कुमार, सीओ किरान पाल सिंह, लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता, अधिशासी अभियंता, क्षेत्र के लेखपाल, राजस्व निरीक्षक के अलावा फूलपुर, पवई, सरायमीर और दीदारगंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। दो जेसीबी से ऊदपुर और माह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.