Azamgarh News: अतरौलिया में 72.58 लाख रुपये से बनेगा रैन बसेरा
आजमगढ़, अगस्त 14 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। अतरौलिया के 200 बेड संयुक्त जिला चिकित्सालय में 72.58 लाख रुपये से रैन बसेरा का निर्माण होगा। इसके बनने से मरीजों के साथ आने वाले तीमारदारों को ठहरने की सुविधा मिलेगी। रैन बसेरा न होने से तीमारदारों को परेशानी होती थी। मरीजों के अस्पताल में भर्ती होने पर तीमारदारों के रुकने के लिए जगह नहीं मिलती थी। अतरौलिया स्थित संयुक्त अस्पताल में हर दिन मरीजों की भारी भीड़ उमड़ती है। यहां जनपद के साथ ही अंबेडकर नगर से भी मरीज इलाज कराने के लिए आते हैं। दो सौ बेड के अस्पताल की ओपीडी में रोज करीब आठ सौ मरीज और तीमारदार पहुंचते हैं। गंभीर मरीजों के तीमारदारों को कई दिनों तक अस्पताल में ही रुकना पड़ता है। अब तक अस्पताल में तीमारदारों के ठहरने की कोई व्यवस्था नहीं थी, जिसके कारण लोगों को गैलरी, बरामदे या ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.