Azamgarh News: अठरही मां के पूजन अर्चन कर लिये आशीर्वाद
आजमगढ़, अक्टूबर 20 -- Azamgarh News: मार्टीनगंज। महुजा नेवादा अठरही माता मंदिर पर शारदीय नवरात्र के अंतिम दिन श्रद्धालुओं ने अठरही माता के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। क्षेत्र के दीदारगंज, सुरहन, कवरा गहनी, बनगांव, निकासीपुर समेत अन्य क्षेत्रों के काफी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। मंदिर के बाहर लगे मेले में महिलाओं और युवतियों ने सौंदर्य प्रसाधन की खरीदारी किये। बच्चों ने जलेबी का स्वाद लिया। मंदिर परिसर को विद्युत लाइटों से सुन्दर ढंग से सजावट की गयी है। सुरक्षा के दृष्टि से थाना बरदह की पुलिस के साथ मार्टीनगंज एसडीएम दिव्या सिकरवार, तहसीलदार अंजू यादव, नायब तहसीलदार अरुण कुमार कोल समेत राजस्व कर्मचारी भी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Saharanpur News: नवमी के अवसर पर कन्या पूजन कर व्रत खोला यह भी पढ़ें- Lalitpur News: मां के गूंजे जयकारे,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.