Azamgarh News: अटल विद्यालय में छात्राओं से छेड़खानी के आरोप पर हंगामा
आजमगढ़, अगस्त 21 -- Azamgarh News: जहानागंज/चक्रपानपुर (आजमगढ़), हिन्दुस्तान संवाद। गंभीरवन स्थित अटल आवासीय विद्यालय में गुरुवार दोपहर छात्राओं से छेड़खानी के आरोप को लेकर हंगामा हो गया। सूचना पर लेबर कमिश्नर और जहानागंज थाने की पुलिस ने जांच की। लेकिन आरोपों की पुष्टि नहीं हुई। मामले की जांच के लिए लेबर कमिश्नर ने दो जांच कमेटी गठित की है। विद्यालय में आजमगढ़ के साथ मऊ और बलिया जिले के श्रमिकों के कुल 784 बच्चों का प्रवेश हुआ है। जिनमें 50 प्रतिशत छात्र और 50 प्रतिशत छात्राएं हैं। कुछ छात्राओं ने प्रशासनिक अधिकारी पर अभद्रता करने अश्लील मैसेज करने का आरोप लगाया था। इसके साथ ही प्रधानाचार्य और वार्डेन पर भेद-भाव का आरोप लगा रही थीं। सूचना पर छात्राओं के परिजन बलिया जनपद से विद्यालय आए थे। मामले की जानकारी होने पर भीम आर्मी के लोग भी दोपह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.