आजमगढ़, अगस्त 21 -- Azamgarh News: आजमगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने शुक्रवार को गंभीरवन स्थित अटल आवासीय विद्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, छात्रावास, भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता एवं अग्नि सुरक्षा सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। छात्र-छात्राओं से बात करते हुए जिलाधिकारी शिक्षक की भूमिका में नजर आए। विद्यालय की विभिन्न कक्षाओं में पहुंचकर छात्र-छात्राओं से उनकी पढ़ाई के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने बच्चों से विभिन्न विषयों में उनकी रुचि, पढ़ाई के दौरान आने वाली समस्याओं के बारे में जानकारी ली। जिलाधिकारी ने बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने, अपनी रुचि के क्षेत्र में निरंतर मेहनत करने तथा निर्धारित लक्ष्य प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण ...