आजमगढ़, अक्टूबर 10 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। मंदुरी हवाई अड्डे पर शुक्रवार को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आगमन की सूचना पर सैकड़ों की संख्या में सपा कार्यकर्ता जमा हो गए। सभी अखिेलश से मिलना चाहते थे, लेकिन विधायकों के साथ ही कुछ चुनिंदा लोगों को ही अंदर जाने दिया गया। जिसे लेकर पार्टी के कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश रहा। करीब 24 मिनट तक सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हवाई अड्डा पर रहे। इसके बाद हेलीकाप्टर से बलिया रवाना हो गए। उनके जाने के बाद कार्यकर्ता भी लौट गए। मंदुरी हवाई अड्डे पर सुबह करीब 10 बजे से ही सपा के कार्यकर्ता पहुचंने लगे थे। यह भी पढ़ें- Azamgarh News: अखिलेश से मिलने मंदुरी एयरपोर्ट पर पहुंचे सपा कार्यकर्ताओं को गेट पर रोका गेट पर सुरक्षा के लिए कड़ी व्यवस्था थी। एयरपोर्ट के सुरक्षाकर्मियों के साथ ही एक सी...