आजमगढ़, अक्टूबर 8 -- Azamgarh News: प्रयागराज, संवाददाता। प्रोफेसर राजेंद्र सिंह (रज्जू भैया) विश्वविद्यालय प्रयागराज में आयोजित अंतर महाविद्यालयीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में आजमगढ़ की खिलाड़ी अंकिता यादव, सरस्वती विद्या मंदिर विज्ञान और प्रौद्योगिकी महाविद्यालय, लालगंज, प्रतापगढ़ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए उपविजेता स्थान प्राप्त किया। बैडमिंटन के अंतरराष्ट्रीय पहचान प्राप्त मार्गदर्शक अजेंद्र राय के निर्देशन में उनके प्रदर्शन के आधार पर अंकिता का चयन नॉर्थ जोन अंतर विश्वविद्यालय बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए विश्वविद्यालय की टीम में किया गया है। अंकिता की इस उपलब्धि पर जिला बैडमिंटन एसोसिएशन ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी। एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. डीपी राय, सचिव डॉ. पीयूष कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष रमाकांत वर्मा तथा पदाधिकारियों राज...