Azamgarh News: अंगद-रावण संवाद का मंचन देख भावविभोर हुए दर्शक
आजमगढ़, अक्टूबर 23 -- Azamgarh News: मेंहनगर, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय कस्बे में आयोजित रामलीला में बुधवार को अंगद-रावण संवाद की लीला का भावपूर्ण मंचन किया गया। कलाकारों ने अपने सजीव अभिनय से दर्शकों को रामायण के प्रसंगों से परिचित कराया। लीला के दौरान श्रीराम की सेना लंका पर चढ़ाई की तैयारी और रावण के दरबार में अंगद के संवाद का दृश्य प्रस्तुत किया गया। रामलीला का शुभारंभ मंच संचालक रामकुबेर ने भगवान श्रीराम की आरती के साथ किया। इसके बाद हनुमानजी लंका से लौटकर राम के पास पहुंचते हैं। उन्होंने माता सीता की खोज, लंका दहन और वहां की पूरी घटना का वृत्तांत भगवान श्रीराम को सुनाया। उन्होंने माता सीता द्वारा दी गई चूड़ामणि भी श्रीराम को सौंपी। चूड़ामणि देखकर भगवान श्रीराम भावुक हो उठे। इसके बाद श्रीराम ने अपने सहयोगियों के साथ विचार-विमर्श कर लंक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.