नई दिल्ली, अगस्त 15 -- Ayushman Card योजना ( जिसका आधिकारिक नाम: आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना या AB PM-JAY है) भारत सरकार की एक प्रमुख स्वास्थ्य बीमा योजना है, जिसका मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद परिवारों को महंगे इलाज के बोझ से बचाना है। आजकल इलाज का खर्च इतना महंगा हो गया है कि आपकी जीवनभर की कमाई मिनटों में साफ हो सकती है। ऐसे में अगर आप एलिजिबल हैं, तो आपका और आपके परिवार के सभी सदस्यों के पास आयुष्यान कार्ड होना चाहिए। अगर आपके परिवार में कोई नया मेंबर (जैसे नई बहू, नवजात बच्चे) शामिल हुआ है या परिवार के किसी सदस्य का नाम छूट गया है, तो आपको तुरंत उनका नाम इस योजना में जुड़वा लेना चाहिए, ताकि उन्हें भी 5 लाख रुपये तक के कैशलेस इलाज का लाभ मिल सके। आप ऐसा ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से कर सकते हैं...ऑनलाइ...