Ayodhya News: 93 अभ्यर्थियों ने लगाई दौड़, 75 फिट घोषित
अयोध्या, सितम्बर 23 -- Ayodhya News: अयोध्या, संवाददाता। डाभासेमर स्थित अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में चल रही होमगार्ड भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा का बुधवार को समापन हो गया। अंतिम दिन 93 अभ्यर्थियों ने दौड़ में हिस्सा लिया। परीक्षा के दौरान 75 अभ्यर्थियों को फिट घोषित किया गया। वहीं, दो अभ्यर्थियों की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें मौके पर ही प्राथमिक उपचार दिया गया। भर्ती प्रक्रिया के तहत अभ्यर्थियों को निर्धारित समय में दौड़ पूरी करनी थी। बुधवार को भी सुबह से ही अभ्यर्थियों की दौड़ कराई गई। अधिक मेहनत और गर्मी-उमस के चलते दो अभ्यर्थियों की तबीयत खराब हुई। उन्हें तत्काल प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया गया। उपचार के बाद उनकी स्थिति सामान्य बताई गई। इसके साथ ही डाभासेमर स्थित अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में कई दिनों से चल रही होमगार्ड भर्ती की शारीरिक दक्षता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.