अयोध्या, सितम्बर 23 -- Ayodhya News: फ़ोटो 7 तारून छात्रों का स्वास्थ्य परीक्षण करती चिकित्सीय टीम तारुन। सीएचसी तारुन की आरबीएस की चिकित्सीय टीम ने बुधवार को प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय वनजरवा के 90 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इस दौरान बच्चों कुछ बच्चों में बीमारियां पाई गई। टीम के डॉ. अरुण पटेल, डॉ सुरभि त्रिपाठी, नेत्र परीक्षक शैलेन्द्र चौरसिया द्वारा नौनिहालों के स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान कई बच्चो में चर्म रोग, कान बहना, बहरापन , दृष्टि दोष आदि बीमारियां पाई गई। बताया गया कि स्कुली बच्चो के स्वास्थ्य परीक्षण के बाद उनके दवा के लिये अस्पताल पर बुलाया जाता है। जहां से उन्हें दवाओं को देकर उन्हें रोगमुक्त किया जा रहा है। इस दौरान प्रधानाध्यापक राजेशकुमार तथा नसीब अंसारी आदि लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...