Ayodhya News: 31 जुलाई तक नगर निगम में टैक्स जमा करने पर मिलेगी 10 प्रतिशत की छूट
अयोध्या, जुलाई 26 -- Ayodhya News: अयोध्या, संवाददाता। नगर निगम ने बकाया गृहकर, जलकर एवं अन्य करों के समय से भुगतान को प्रोत्साहित करने के लिए करदाताओं को 10 प्रतिशत की छूट देने की घोषणा की है। यह छूट आगामी 31 जुलाई तक कर जमा करने वाले उपभोक्ताओं को मिलेगी। मुख्य कर निर्धारण अधिकारी गजेंद्र कुमार ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र के जिन नागरिकों पर गृहकर, जलकर अथवा अन्य कर बकाया हैं, वे 31 जुलाई तक अपना बकाया जमा कर 10 प्रतिशत की छूट का लाभ उठा सकते हैं। उन्होंने कहा कि समय पर कर जमा करने से नागरिकों को आर्थिक लाभ मिलने के साथ नगर निगम को विकास कार्यों के लिए आवश्यक संसाधन भी उपलब्ध होंगे। उन्होंने सभी करदाताओं से अपील की कि अंतिम तिथि का इंतजार न करें और समय रहते अपना बकाया कर जमा कर शासन द्वारा दी जा रही छूट का अधिकतम लाभ उठाएं।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.