अयोध्या, अक्टूबर 25 -- Ayodhya News: अयोध्या, संवाददाता। स्वच्छता अभियान चलाने के साथ ही महापौर ने होटल व्यवसायियों के साथ बैठक कर उनसे सरयू की स्वच्छता में सहयोग की अपील की। रविवार की सुबह सात बजे रिकाबगंज चौराहे पर मेगा क्लीनअप ड्राइव के तहत सफाई की गई। वहीं शाम को अयोध्या धाम स्थित नगर निगम के जोनल कार्यालय में होटल व्यवसायियों के साथ बैठक कर 31 अक्टूबर को सरयू घाट पर प्रस्तावित विशेष सफाई अभियान में सहभागिता का आह्वान किया गया। महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने होटल व्यवसायियों के साथ बैठक में कहा कि अयोध्या की स्वच्छता में व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की महत्वपूर्ण भूमिका है। होटल संचालक अपने प्रतिष्ठानों में साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित करने के साथ ही मां सरयू महास्वच्छता अभियान में भी सक्रिय भागीदारी निभाएं। उन्होंने सभी होटल व्यवसायिय...