अयोध्या, अगस्त 7 -- Ayodhya News: अयोध्या,संवाददाता। सावन महीने में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन और यातायात पुलिस ने प्रमुख तिथियों पर जनपद में श्रावण व कांवड़ यात्रा के दौरान भारी मालवाहक वाहन, ट्रक, डीसीएम और ट्रैक्टर के लिए डायवर्जन के निर्देश जारी कर दिए हैं। प्रशासन का कहना है कि कावड़ यात्रा, सावन के सोमवार और झूला मेला, नाग पंचमी और श्रावण पूर्णिमा स्नान जैसे धार्मिक आयोजनों के दौरान जाम और हादसों से बचने के लिए यह कदम उठाया गया है। सावन मेले के दौरान रामनगरी में लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। इसी महीने कांवरियों की सर्वाधिक भीड़ सावन कृष्ण त्रयोदशी के दो दिन पहले से दो दिन बाद तक रहती है ।यह यह भी पढ़ें- आज से शुरू हो जाएगा हाईवे पर रूट डायवर्जन सरयू जल लेकर अन्यत्र स्थान जाते हैं और अन्य जिलों जैस...