Ayodhya News: हाइवे पर डिवाइडर से टकराकर बाइक सवार दो युवक घायल
अयोध्या, अगस्त 12 -- Ayodhya News: मवई संवाददाता। तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल होने के बाद बाइक से बाराबंकी लौट रहे दो रिश्तेदार बुधवार दोपहर हाईवे पुलिस चौकी के समीप हादसे का शिकार हो गए। चालक को अचानक नींद की झपकी आने से बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में दोनों घायल हो गए। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को सीएचसी मवई पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल अयोध्या रेफर कर दिया गया। सीएचसी मवई में प्राथमिक उपचार किया गया। हादसे में सीतापुर जिले के रामपुर मथुरा निवासी सूरज कुमार (20) पुत्र ओम प्रकाश के सिर और पैर में गंभीर चोटें आई हैं। वहीं देवरिया जिले के बगहर थाना क्षेत्र के परसिया निवासी पप्पू प्रसाद (45) पुत्र छोटकऊ को मामूली चोटें आई हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.