Ayodhya News: हाइड्रोशील ऑपरेशन के बाद युवक की मौत मामले में आरोपी गिरफ्तार
अयोध्या, अगस्त 2 -- Ayodhya News: रौजागांव संवाददाता। हाइड्रोसील ऑपरेशन के बाद युवक की मौत के मामले में कोतवाली रुदौली पुलिस ने नामजद आरोपी झोलाछाप विनोद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। कोतवाली रुदौली क्षेत्र के शुजागंज पुलिस चौकी अंतर्गत ग्राम बिचाला गांव निवासी 25 वर्षीय मुकेश कुमार की हाइड्रोसील का ऑपरेशन होने के चार दिन बाद मौत हो गई थी। इस मामले में मृतक के भाई सर्वेश कुमार की तहरीर पर कोतवाली रुदौली में आरोपी विनोद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच तेज करते हुए आरोपी की तलाश शुरू की। रविवार को पुलिस ने आरोपी विनोद को गिरफ्तार कर लिया। रुदौली कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय मौर्य ने बताया कि हाइड्रोसील ऑपरेशन के बाद युवक की मौत के मामले में दर्ज मुकदमे के नामजद आरोपी विनोद को गिरफ्तार कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.