Ayodhya News: हनुमानगुफा चौराहे पर विशाल भण्डारे का हुआ आयोजन
अयोध्या, नवम्बर 20 -- Ayodhya News: अयोध्या, संवाददाता। पंचकोसी परिक्रमा मार्ग पर श्रद्धालुओं को भोजन, विश्राम और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से हनुमानगुफा चौराहा, धर्मपथ में विधायक वेद प्रकाश गुप्ता के संयोजन में वृहद भंडारे का आयोजन किया गया। 20 नवंबर की प्रातः चार बजे से शुरू हुए इस सेवा आयोजन का शुभारंभ महंत कमलनयन दास ने किया। सेवा स्थल पर भंडारे के साथ ही श्रद्धालुओं के लिए विश्रामालय की व्यवस्था की गई। इसके अतिरिक्त मोबाइल फोन चार्ज करने की सुविधा और प्रसाधन की व्यवस्था भी उपलब्ध कराई गई, ताकि दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं को यात्रा के दौरान किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। भंडारे में परिक्रमा करने वाले श्रद्धालुओं को भोजन प्रसाद ग्रहण कराया गया। आयोजन स्थल पर सेवा भाव से जुटे कार्यकर्ताओं ने श्रद्धालुओं ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.