अयोध्या, नवम्बर 16 -- Ayodhya News: भदरसा, संवाददाता। मिल्कीपुर के भाजपा विधायक चंद्रभानु पासवान सोमवार की रात मसौधा-सुच्चितागंज मार्ग के भाभा चौराहे पर हुए सड़क हादसे में घायल हो गए। विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार डम्पर ने उनके वाहन में टक्कर मार दी। हादसे में विधायक के सिर में चोट आई, जबकि उनके गनर और चालक को भी मामूली चोटें लगीं। दुर्घटना के बाद विधायक को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां चिकित्सकों ने उनके सिर पर दो टांके लगाए। सीटी स्कैन की रिपोर्ट सामान्य आने के बाद चिकित्सकों ने उनकी हालत स्थिर बताई है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, विधायक चंद्रभानु पासवान चार वाहनों के काफिले के साथ मिल्कीपुर क्षेत्र से रायबरेली रोड होते हुए जिला मुख्यालय की तरफ आ रहे थे। पूराकलंदर थाना क्षेत्र के मसौधा-सुच्चितागंज मोड़ स्थित भाभा चौराहे पर सामने से ...