Ayodhya News: सुसाइड नोट के आधार पर रिपोर्ट दर्ज
अयोध्या, अगस्त 20 -- Ayodhya News: भदरसा, संवाददाता ।पूराकलन्दर थाना क्षेत्र के नंदीग्राम के मजरे मूसेपुर में बुधवार को वृद्ध द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने के मामले में सुसाइड नोट के आधार पर रिपोर्ट दर्ज हुई है। मृतक की पत्नी की तहरीर के आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली। मृतक अशोक कुमार की पत्नी सुमित्रा पांडेय का आरोप है कि उनके पति को एक महिला ने अपने प्रेम जाल में फंसा कर 11 थान जेवरात सहित 20 लाख रुपए ले लिए। धन ऐंठने के लिए प्रताड़ित कर रहे थे। जिसमें उनके पति और अन्य लोग साथ दे रहे थे। पूराकलंदर थाना प्रभारी अश्वनी पांडेय ने बताया कि तहरीर पर आत्महत्या के लिए प्रेरित करना, धमकी देने सहित कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.