Ayodhya News: सीबीएसई वॉलीबॉल चैंपियनशिप में यश विद्या मंदिर की दोनों टीमें उपविजेता
अयोध्या, नवम्बर 3 -- Ayodhya News: अयोध्या,वरिष्ठ संवाददाता। दर्शननगर स्थित यश विद्या मंदिर में सोमवार को सीबीएसई अंतर विद्यालय अंडर-19 वॉलीबॉल चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के बालक एवं बालिका वर्ग में कुल 29 विद्यालयों की टीमों ने प्रतिभाग किया। दोनों वर्गों के फाइनल मुकाबलों में मेजबान यश विद्या मंदिर की टीमों को पराजय का सामना करना पड़ा और उन्हें उपविजेता बनकर संतोष करना पड़ा। बालक वर्ग का फाइनल मुकाबला यश विद्या मंदिर और ग्रामर्षि एकेडमी के बीच खेला गया। इसमें ग्रामर्षि एकेडमी की टीम ने जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया। वहीं बालिका वर्ग के फाइनल में विद्या इंटरनेशनल की टीम ने यश विद्या मंदिर को कड़े मुकाबले में हराकर विजेता बनने का गौरव हासिल किया। प्रतियोगिता में बालक वर्ग की 21 और बालिका वर्ग की आठ टीमों ने हिस्सा लिया। आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.