Ayodhya News: सीडीओ के सामने गूंजा नगर पंचायत में व्याप्त भ्रष्टाचार का मुद्दा
अयोध्या, अक्टूबर 17 -- Ayodhya News: सोहावल, संवाददाता। सोहावल तहसील में सीडीओ केके सिंह की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान नगर पंचायत खिरौनी-सुचित्तागंज में कथित भ्रष्टाचार और विकास कार्यों में अनियमितता का मुद्दा प्रमुखता से उठा। नगर पंचायत के दस सभासदों ने मुख्य विकास अधिकारी केके सिंह से शिकायत कर जांच और कार्रवाई की मांग की। संपूर्ण समाधान दिवस में वार्ड नंबर 11 के सभासद एवं अधिवक्ता सफीक अहमद ने शोभा कंस्ट्रक्शन के ठेकेदार पर कार्यों में अनियमितता का आरोप लगाया। वहीं वार्ड नंबर 14 के सभासद फरीद अहमद ने मंटू ठेकेदार पर प्राइमरी पाठशाला से एक ट्राली ईंट चोरी से उठाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि दो बार शिकायत के बावजूद मामले में उचित कार्रवाई नहीं हुई। मुख्य विकास अधिकारी ने उच्चस्तरीय जांच कराकर कार्रव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.