अयोध्या, जुलाई 10 -- Ayodhya News: अयोध्या, संवाददाता। अयोध्या दौरे के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को दो प्रमुख घोषणाएं कीं। उन्होंने ऐलान किया कि खिरौनी सोहावल नगर पंचायत का नाम अब मां ज्वाला देवी के नाम से जाना जाएगा। वहीं, भरत कुंड भदरसा नगर पंचायत का नाम बदलकर भरत नगर भरत कुंड किया जाएगा। मुख्यमंत्री की इन घोषणाओं का जनसभा में मौजूद लोगों ने जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने बीकापुर विधानसभा क्षेत्र को 432 करोड़ रुपये की 217 विकास परियोजनाओं की सौगात दी। इन परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास से क्षेत्र के विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने सोहावल विकासखंड परिसर में स्थापित स्वर्गीय मुन्ना सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया। यह भी पढ़ें- आज फिर अयोध्या आ रहे सीएम योगी, 432 कर...