अयोध्या, अक्टूबर 17 -- Ayodhya News: अयोध्या,संवाददाता। छोटी देवकाली चौराहे के समीप शास्त्री नगर में अतिक्रमण हटाने के दौरान हंगामा हो गया। प्रवर्तन दल और कोतवाली पुलिस फुटपाथ पर अतिक्रमण हटा रही थी। आरोप है कि एक सिपाही ने अपना आपा खो दिया। स्थानीय निवासी मुरलीधर ने बताया कि दुकानदार शिवम कौशल बैग हटा ही रहा था, तभी सिपाही अशोक सिंह आया और गुस्से में उससे भिड़ गया। आरोप है कि सिपाही ने दुकान से खींचकर शिवम को थप्पड़ मार दिया। इसके बाद व्यापारियों में आक्रोश फैल गया। देखते ही देखते दर्जनों की संख्या में व्यापारी मौके पर इकट्ठा हो गए और सिपाही के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे। पुलिस शिवम को पकड़कर कोतवाली ले गई। व्यापारी उसे छोड़ने की मांग पर अड़ गए और नारेबाजी करने लगे।सूचना पर कोतवाल पंकज सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने व्यापारियों को सम...