Ayodhya News: साथी की पिटाई के विरोध में धरने पर बैठे सफाई कर्मचारी, कार्रवाई के आश्वासन पर माने
अयोध्या, जुलाई 12 -- Ayodhya News: अयोध्या, संवाददाता। अयोध्या के जिला अस्पताल में शनिवार देर रात इमरजेंसी वार्ड में सफाई कर रहे कर्मचारियों से मारपीट का मामला रविवार सुबह बड़े विवाद में तब्दील हो गया। एक वार्ड ब्वाय पर सफाई कर्मियों की पिटाई और सुरक्षाकर्मियों से अभद्रता का आरोप लगा है। घटना से नाराज सफाई कर्मचारियों ने रविवार सुबह काम का बहिष्कार कर इमरजेंसी के सामने धरना दे दिया, जिससे अस्पताल की सफाई व्यवस्था प्रभावित हो गई। मौके पर पहुंचे स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने वार्ता कर कार्रवाई का आश्वासन दिया, तब जाकर कर्मचारियों ने प्रदर्शन समाप्त किया और काम पर लौटे। पुलिस ने आरोपी वार्ड ब्वाय समेत दो लोगों का शांति भंग में चालान किया है। जिला अस्पताल में तैनात सफाई कर्मी रामपलट और गोविन्द यादव का आरोप है कि शनिवार रात वे इमरजेंसी वार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.