अयोध्या, सितम्बर 23 -- Ayodhya News: अयोध्या, संवाददाता। चौदह कोसी परिक्रमा मार्ग के चौड़ीकरण से प्रभावित परिवारों को लेकर भाजपा और समाजवादी पार्टी के बीच सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने सपा सांसद अवधेश प्रसाद और पूर्व मंत्री तेजनारायन पांडेय पर मामले में नकारात्मक राजनीति करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि जो लोग वास्तव में चौदह कोसी परिक्रमा मार्ग के चौड़ीकरण से प्रभावित हैं, उन्होंने जिलाधिकारी कार्यालय में अधिकारियों के साथ मुआवजे को लेकर वार्ता किया। प्रशासन और प्रभावितों के बीच मुआवजे को लेकर बातचीत आगे बढ़ रही है और समाधान की प्रक्रिया चल रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि फर्जी प्रभावितों को लेकर तेजनारायन पांडेय अखिलेश यादव को खुश करने के लिए लखनऊ गए हैं। यह भी पढ़ें- Ayodhya News: अतिक्रमण हटाने पर ...