अयोध्या, अगस्त 12 -- Ayodhya News: बीकापुर, संवाददाता। ग्राम पंचायत बैतीकला में सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए पक्की दीवार और बीम को जेसीबी से ध्वस्त कराकर सरकारी भूमि को कब्जामुक्त कराया। उपजिलाधिकारी संतोष कुमार के निर्देश पर हुई कार्रवाई में राम अनुज पुत्र अयोध्या प्रसाद द्वारा बंजर सरकारी भूमि गाटा संख्या 20 पर बनाई गई करीब 10 मीटर लंबी पक्की दीवार को जेसीबी से तोड़कर हटा दिया गया। इसके साथ ही करीब पांच मीटर लंबी बीम भी ध्वस्त कराई गई। कार्रवाई के दौरान एसडीएम संतोष कुमार व लेखपाल अजीत वर्मा मौके पर मौजूद रहे। प्रशासन की कार्रवाई से सरकारी भूमि पर कब्जा करने वालों में हड़कंप मचा रहा। एसडीएम ने स्पष्ट किया कि सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा या निर्माण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शिकायत और जांच...