अयोध्या, अक्टूबर 17 -- Ayodhya News: बीकापुर, संवाददाता। बीकापुर तहसील में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर सख्त रुख अपनाया। कानूनगो प्रेम प्रकाश के मामले में जिलाधिकारी ने एसडीएम संतोष कुमार को जिम्मेदारी तय कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। वहीं, गलत रिपोर्ट लगाने की शिकायत पर पीडब्ल्यूडी अधिकारियों के प्रति नाराजगी जताई। बड़नपुर निवासी प्रदीप कुमार पाण्डेय की चकरोड खाली कराने की शिकायत पर तहसीलदार विजय कुमार शुक्ला को कार्रवाई कर रास्ता खाली कराने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी दोपहर 12:40 बजे तहसील सभागार पहुंचे और फरियादियों को कुर्सी पर बैठाकर एक-एक कर उनकी समस्याएं सुनीं। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: 24 मामलों में शिकायतकर्ता असंतुष्ट, 21 कर्मचारियों पर कार्रवाई ...