Ayodhya News: संकल्प सेतु शिविर में 70 आवास लाभार्थियों को प्रमाणपत्र बांटे
अयोध्या, अक्टूबर 15 -- Ayodhya News: रौजागांव। सेवा संकल्प अभियान के तहत रुदौली और मवई ब्लॉक परिसर में आयोजित सात दिवसीय संकल्प सेतु शिविर के समापन पर गुरुवार को प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास योजना के 70 लाभार्थियों को स्वीकृति प्रमाणपत्र, स्वच्छ भारत मिशन के तहत 140 शौचालयों के स्वीकृति प्रमाणपत्र और बीबीजी राम जी योजना के तहत 120 जॉब कार्ड वितरित किए। मुख्यमंत्री लघु सिंचाई योजना के बारे में 170 लाभार्थियों को जानकारी दी गई। स्वास्थ्य विभाग के शिविर में 250 लोगों को दवाएं वितरित की गईं। खाद्य एवं रसद विभाग ने 250 लाभार्थियों को गैस सुरक्षा, नए कनेक्शन और बुकिंग की जानकारी दी। इस दौरान बीडीओ रुदौली अखिलेश कुमार गुप्ता, तहसीलदार विजय गुप्त आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.