Ayodhya News: शिक्षामित्रों की मूल विद्यालयों में वापसी की मांग, सौंपा ज्ञापन
अयोध्या, सितम्बर 7 -- Ayodhya News: अयोध्या। शिक्षामित्र का मूल विद्यालय में और पति के निवास स्थान पर स्थानांतरण/ समायोजन की मांग को लेकर शिक्षामित्र संघ के जिलाध्यक्ष दुर्गेश मिश्र के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल ने सोमवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी लालचंद से मुलाकात किया और उन्हें ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष ने बताया कि अभी जनपद के तीन ब्लाकों का समायोजन बिल जिला मुख्यालय पर न होने के कारण लिस्ट निकलने में विलंब हुई है जिसे बीएसए ने जारी करने की बात कहा है। दूसरी ओर मसौधा ब्लॉक में तैनात शिक्षा मित्र अर्चना सिंह का लंबित मानदेय प्रकरण भी शीघ्र निस्तारित करने की बात है। ज्ञापन कार्यक्रम में रामनाथ यादव, आशुतोष प्रताप सिंह, शिवकुमार यादव भी उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.