अयोध्या, जुलाई 2 -- Ayodhya News: अयोध्या, संवाददाता। एक जुलाई से प्रारंभ हुए वन महोत्सव के अंतर्गत मंगलवार को सहादतगंज स्थित एक स्कूल परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। पौधरोपण के साथ ही इनके संरक्षण एवं संवर्धन की जिम्मेदारी भी अलग-अलग व्यक्तियों और संस्थाओं को सौंपी गई, ताकि लगाए गए पौधे भविष्य में विकसित होकर पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य को साकार कर सकें। इस अवसर पर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि बढ़ता पर्यावरण प्रदूषण और घटता हरित क्षेत्र आज पूरी दुनिया के लिए गंभीर चिंता का विषय है। ऐसे में अधिक से अधिक पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनका संरक्षण और नियमित देखभाल भी उतनी ही आवश्यक है। उन्होंने लोगों से प्रत्येक वर्ष...