अयोध्या, सितम्बर 8 -- Ayodhya News: सोहावल, संवाददाता। विद्युत व्यवस्था से परेशान ग्राम पंचायत करेरू के मजरे गिरधरपुर के ग्रामीणों ने सोमवार की दोपहर सोहावल विद्युत उपकेंद्र का घेराव कर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के खिलाफ आक्रोश जताया और एसडीओ की गैर मौजूदगी में लिपिक को शिकायती पत्र दिया। समस्या के समाधान के लिए एक सप्ताह का समय दिया। चेतावनी दी कि व्यवस्था दुरुस्त नहीं हुई। तो सोहावल तहसील का घेराव किया जाएगा। ग्राम गिरधरपुर निवासी जगदीश मिश्रा, विजय मिश्रा, बृजेश तिवारी, लल्ला यादव, शेष नारायण, रामकली, रंजना सहित अन्य विद्युत सब स्टेशन सोहावल पहुंचे। ग्रामीणों का आरोप रहा कि गांव में विद्युत पोल से घरों को सप्लाई पहुंचाने वाली केबिल करीब छह महीने से जगह-जगह जलकर क्षतिग्रस्त हो गई है। जिसके चलते आए दिन आपूर्ति बाधित रहती ...