अयोध्या, जुलाई 16 -- Ayodhya News: सोहावल, संवाददाता। रौनाही थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच 27 पर लोहियापुल के पास किसी वाहन ने एक बाइक को पीछे से टक्कर मार दिया जिससे बाइक पर सवार दो युवकों को गंभीर चोटे आ गईं। दोनों घायलों को पुलिस ने इलाज के लिए सीएचसी सोहावल भेजवाया। चिकित्सकों ने हालत गंभीर देख जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। आरोप है कि बुधवार को दोपहर बाद नेशनल हाईवे पर लोहियापुल के पास बाइक सवार युवक 28 वर्षीय राघवेंद्र पुत्र अवधेश व 22 वर्षीय अमित पुत्र ईश्वरलाल निवासी सरायनामू को किसी वाहन ने पीछे से टक्कर मार दिया। सड़क दुर्घटना में राघवेंद्र के मुंह और सिर में गंभीर चोटे आई। वहीं अमित के दाहिने पैर में ज्यादा चोटें आई। आनन-फानन में एंबुलेस की सहायता से पुलिस ने दोनों यवको को सीएचसी सोहावल भेजवाया। फार्मेसिस्ट सीएचसी सोहावल हरगोविंद ने...