अयोध्या, सितम्बर 8 -- Ayodhya News: अयोध्या, संवाददाता। डॉ.भीमराव आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय क्रीड़ा संकुल डाभासेमर के स्टेडियम पर चल रही प्रदेश स्तरीय सीनियर हॉकी प्रतियोगिता के दूसरे दिन आठ मैच खेले गए। इस प्रतियोगिता में 18 मंडलों की टीमे प्रतिभाग कर रही हैं। सोमवार को हुए मैचों में टीमो ने अपने-अपने लीग मैच जीत कर अगले चक्र में प्रवेश किया। पहले मैच वाराणसी और चित्रकूल मंडल में हुआ जिसमें वाराणसी 7-1 से विजयी रहा। दूसरा मैच गोरखपुर और आजमगढ़ के बीच हुआ जिसमें गोरखपुर 4-0 से विजयी रहा। तीसरा मैच कानपुर और मुरादाबाद के बीच हुआ जिसमें कानपुर 2-0 से विजयी रहा। चौथा मैच अलीगढ़ मंडल व सहारनपुर के बीच मैच 1-1 से बराबर रहा। पांचवें मैच में देवीपाटन को हराकर बस्ती मंडल ने 9-1 से जीत दर्ज की। छठे मैच में झांसी मंडल व बरेली मंडल के बीच हुआ जिसमें झां...