Ayodhya News: लापता महिला को पुलिस ने दो दिन के अंदर किया बरामद
अयोध्या, अगस्त 23 -- Ayodhya News: मवई संवाददाता। मवई थाना क्षेत्र के ग्राम बरौली से लापता हुई एक महिला को पुलिस ने दो दिन के अंदर बरामद कर लिया। थानाध्यक्ष मवई मनोज कुमार ने बताया कि ग्राम बरौली की एक महिला दो दिन पूर्व घर से अचानक लापता हो गई। घर वालों ने काफी खोजबीन की जब कोई सुराग नहीं लगा तो महिला के ससुर ने मवई थाना पहुंच कर इस सम्बन्ध में एक तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी। शनिवार को मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि लापता हुई महिला मियां के पुरवा चौराहे के निकट मौजूद है। चौकी इंचार्ज रामदास नगर आयुष यादव ने तत्काल महिला कांस्टेबल संध्या सेंगर के साथ मौके पर पहुंचकर महिला को अपनी हिरासत में लेकर थाने ले आये। थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि महिला को कोर्ट में पेश कर बयान दर्ज कराकर परिजनों को सौंप दिया गया।
हिंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.