Ayodhya News: रिक्शा में बैठाकर रुपये चोरी करने वाला गिरफ्तार
अयोध्या, अगस्त 2 -- Ayodhya News: अयोध्या। कोतवाली नगर पुलिस ने ई-रिक्शा में बैठाकर यात्री के रुपये चोरी करने के मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी के 12,500 रुपये भी बरामद किए गए हैं। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर मनोज कुमार शर्मा के नेतृत्व में चौकी हवाईपट्टी प्रभारी उपनिरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह व उनकी टीम ने कार्रवाई की। पुलिस ने मामले में आरोपी दीपक (26) पुत्र स्वर्गीय लालमन निवासी मथानी, थाना महरुआ, जनपद अंबेडकरनगर को राजा बोध का पुरवा नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 12,500 रुपये बरामद हुए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.