Ayodhya News: रिंग रोड पर अण्डर पास को लेकर ग्रामीणों ने किया धरना-प्रदर्शन
अयोध्या, नवम्बर 29 -- Ayodhya News: भदरसा, संवाददाता।रामनगरी के बाहर निर्माणाधीन रिंग रोड में अंडरपास की मांग को लेकर रविवार को सदर तहसील क्षेत्र के सूखापुर इटौरा गांव के मजरे सूखापुर में ग्रामीणों ने रिंग रोड के पास धरना प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंचे एनएचएआई के अधिकारियों ने कार्रवाई का आश्वासन देकर प्रदर्शन समाप्त कराया। ग्रामीणों ने पहल शुरू न होने पर सोमवार सुबह फिर से धरना-प्रदर्शन का एलान किया है। जनपद में फोरलेन रिंग रोड का निर्माण चल रहा है। सूखापुर के ग्रामीणों ने तीन दिन पहले जिलाधिकारी से मुलाकात कर गांव के पास अंडरपास की मांग की थी। जिलाधिकारी ने तीन दिन के अंदर उचित कार्रवाई का भरोसा दिया था लेकिन कोई नहीं पहल नहीं हुई। जिसके कारण रिंग रोड का निर्माण कार्य रविवार को सूखापुर गांव के दलित बस्ती के पास पहुंचा तो ग्रामीण आक्रोशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.